Bride Kidnapping Case : दुल्हन की विदाई के बाद, प्रेमी ने कर लिया दुल्हन का अपहरण, दूल्हा देखता रह गया

जहां बदमाशों ने पहले  दूल्हे की गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोका और दुल्हन को अपहरण कर लिया। पुलिस ने तुरंत इस केस पर  कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

  • बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया
  • आखिर क्या था अपहरण का कारण?
  • सुरक्षा व्यवस्था पर  उठे सवाल

Bride Kidnapping Case : मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक सनसनी फैलने बाली घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा दिए है।शादी के ठीक बाद, दुल्हन को दूल्हे के सामने ही बदमाशों ने उठा लिया।यह घटना नेशनल हाइवे-46 पर देहरी गांव के पास हुई,

जहां बदमाशों ने पहले  दूल्हे की गाड़ी को ओवरटेक कर रास्ता रोका और दुल्हन को अपहरण कर लिया। पुलिस ने तुरंत इस केस पर  कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। और दुल्हन को सलामत बरामद किया। लेकिन सवाल यह है कि आखिर यह अपहरण क्यों किया गया था ?

बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया

यह घटना उस समय पर घटित हुई जब नवविवाहित जोड़ा राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित अपनी शादी के बाद ससुराल जा रहा था। दूल्हा विक्रम बंजारा अपनी पत्नी और परिवार के कुछ सदस्यों के साथ गाड़ी (नंबर RJ 25 CB 4572) में बैठा हुआ था जिसे गुलाब के  फूलों से सजाया गया था। अचानक एक जीप में सवार 6 से 8 बदमाशों ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया और रास्ता रोक लिया।

बदमाशों ने गाड़ी के चारो टायरों में चाकू मारकर पंचर कर दिया। जब परिजन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने दूल्हे और परिवार वालों के साथ मारपीट की। इसके बाद वे दुल्हन को जबरन गाड़ी से बाहर निकाला और  अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो में ले गए और फरार हो गए।

आखिर क्या था अपहरण का कारण?

पुलिस की प्रारंभिक जांच में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है।अपहरण में शामिल मुख्य आरोपी आकाश बंजारा का नाम सामने आया, जिसे दुल्हन पहले से जानती थी।

परिजन ने बताया है की  दुल्हन ने अपहरण के दौरान कहा था, “आकाश, विक्रम को मत मारो।” इससे यह सक होता है कि मामला फिरौती से नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ हो सकता है।

Bride Kidnapping
Bride Kidnapping

पुलिस  का कहना है कि आकाश और दुल्हन के बीच पहले से संबंध थे, और शादी से नाराज आकाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दे दिया और दुलहन को किडनैप कर लिया।लेकिन इसकी पुष्टि के लिए अभी जांच जारी है।

पुलिस ने की बड़ी  कार्रवाई

इस घटना की सूचना मिलते ही  थाना प्रभारी प्रभात कटारे ने तीन पुलिस टीमें बनाई और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। पुलिस ने जीपीएस लोकेशन और तकनीकी सहायता से 6 घंटे के अंदर 5 आरोपियों को देवास के पास से गिरफ्तार कर लिया।सभी आरोपी 20 साल के आसपास हैं और देवास के रहने वाले हैं।दो लोग फरार हैं।दुल्हन को भी सकुशल बरामद कर लिया गया और अपहरण में इस्तेमाल की गई काले रंग की स्कॉर्पियो जब्त कर ली गई।

सुरक्षा व्यवस्था पर  उठे सवाल

यह घटना रविवार सुबह साढ़े नौ बजे गुना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर रुठियाई इलाके में हुई।यह घटना इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठा रही है।दिनदहाड़े नेशनल हाइवे पर हुए इस अपहरण ने लोगों को हैरान कर दिया है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ने ततुरंत कार्रवाई नहीं की होती, तो यह घटना और भी गंभीर हो सकती थी।

Related Articles