Bihar News: अजब प्रेम की गजब कहानी, पति पत्नी के प्रेम ने सबको चौका दिया,एक साथ जली दोनो की चिताएं, पढ़िए पूरी खबर

दुनिया को अलविदा कहते हुए भी समस्तीपुर के एक दंपती ने पूरा किया है। असल में पति की मौत के 10 मिनट बाद ही पत्नी ने भी शरीर त्याग दिया।

  • लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय
  • सभी इस दंपती के प्रेम की मिसाल दे रहे
  • जीवन साथ बीताने के बाद दोनों पति-पत्नी

Bihar News: शादी के दौरान पति पत्नी हर परिस्थिति में एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते है।यह बात अभी तक सुनी थी पर अब ये बात सच होते हुऐ देख भी ली है। उसी वादे को दुनिया को अलविदा कहते हुए भी समस्तीपुर के एक दंपती ने पूरा किया है। असल में पति की मौत के 10 मिनट बाद ही पत्नी ने भी शरीर त्याग दिया।

लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय

दोनों की एक साथ दुनिया को अलविदा कहना लोगों के बीच बड़ी चर्चा का विषय बना गया है। लोगो का कहना है की  दोनों के बीच का प्रेम सच्चा था तभी ऐसा हुआ है। बुजुर्ग दंपती का अंतिम संस्कार गांव वालों ने एक साथ एक ही चिता पर करने का फैसला लिया।दोनों समस्तीपुर के दयपुर प्रखंड के बेलारी वार्ड 14 के रहने वाले थे।मृतक पति का नाम रामदेव सिंह था।जो पैर से पैरालाइज्ड थे।वहीं पत्नी का नाम मुनेश्वरी देवी था।

सभी इस दंपती के प्रेम की मिसाल दे रहे

बुजुर्ग दंपती की अर्थी एक साथ उठी, जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ आ गई।सभी इस दंपती के प्रेम की मिसाल दे रहे हैं। गांव वालो का कहना है की बुजुर्ग दंपती के दो बेटे हैं। दंपती के बेटे महेश कुमार सिंह गांव में लोगों को इलाज करते हैं।उन्होंने बताया है

Bihar
Bihar

कि पहले पिता की मौत हुई, जिसके बाद मां की भी सास रूक गई। हम दो भाई एक ही अर्थी पर मां-पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।गांव के लोगों ने भी सहयोग दिया। अंतिम संस्कार अयोध्या घाट पर किया गया है।

जीवन साथ बीताने के बाद दोनों पति-पत्नी

हम आपको बता दें, मौत के बाद दंपती के घर पर गांव के लोगो का आना जाना लगा रहा।दंपती का इस तरह से दुनिया को अलविदा कहना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।घर पर कीर्तन भी किया गया।

असल में ये बात सही है की पति पत्नी ये वचन लेते है की वे साथ जीएंगे और साथ मारेगे।और आज यह बात सच भी हो गई हैं। इसीलिए सभी के बीच एक ही चर्चा है कि जीवन साथ बीताने के बाद दोनों पति-पत्नी ने दुनिया को भी एक साथ अलविदा किया।

यह भी पढ़ें:Holi 2025 Holika Dahan Time : होलिका दहन 2025: होली पर भद्रा काल और शुभ मुहूर्त की जानकारी, जानें सही समय

Related Articles