Bhopal Mumbai Flight : इंडिगो एयरलाइन ने भोपाल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का बदला शेड्यूल,जानिए नया शेड्यूल

भोपाल से मुंबई के बीच चलने वाली नाइट फ्लाइट का समय 1 मार्च से बदल दिया जाएगा।यह फ्लाइट अब 9:55 बजे की बजे रात 10:15 बजे उड़ान भरेगी।

  • भोपाल उदयपुर फ्लाइट को बंद
  • भोपाल से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट
  • 15 फरवरी से रनवे की मरम्मत का काम शुरू

Bhopal Mumbai Flight : इंडिगो एयरलाइन 1 मार्च से भोपाल से दिल्ली,मुंबई और जबलपुर के लिए अपने फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव कर रही है। जिसके द्वारा कुछ नई फ्लाइट्स शुरू की जा रही है।जबकि कुछ फ्लाइट्स को बंद किया जा रहा है। भोपाल से मुंबई के बीच चलने वाली नाइट फ्लाइट का समय 1 मार्च से बदल दिया जाएगा।यह फ्लाइट अब 9:55 बजे की बजे रात 10:15 बजे उड़ान भरेगी।

भोपाल उदयपुर फ्लाइट को बंद

इंडिगो भोपाल उदयपुर फ्लाइट को 1 मार्च से बंद कर रही है।यह फ्लाइट गुरुवार मंगलवार और शनिवार को चलती थी। अब इस फ्लाइट की जगह पर कंपनी ने भोपाल,जबलपुर फ्लाइट शुरू करने का फैसला ले लिया है।यह फ्लाइट मंगलवार ,गुरुवार और शनिवार को शाम 5:00 बजे भोपाल से उड़ान भरेगी और शाम 6:55 बजे जबलपुर पहुंच जाएगी।

वापसी में यह फ्लाइट शाम 7:15 बजे जबलपुर से रवाना होगी और यह रात 8:15 बजे भोपाल पहुंचेगी।इस फ्लाइट का किराया फिलहाल 2,499 रुपए प्रति यात्री रखा गया है।

भोपाल से दिल्ली के लिए नई फ्लाइट

इंडिगो ने भोपाल से दिल्ली के लिए एक और नई फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की है। इसके बाद भोपाल से दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट की संख्या 6 होने वाली है। यह नई फ्लाइट दोपहर 3:10 बजे भोपाल से उड़ान भरेगी और करीब 1.5 घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगी। दिल्ली से यह फ्लाइट दोपहर 1:00 बजे रवाना होकर 2:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।

15 फरवरी से रनवे की मरम्मत का काम शुरू

इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर 15 फरवरी से रनवे की मरम्मत का काम शुरू किया जा रहा है।यह काम करीब 1 साल तक चलेगा शुरुआती डेढ़ महीने रात 12:00 से सुबह 6:00 बजे तक एयरपोर्ट बंद ही रहेगा। 1 अप्रैल से यह रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक होगा।

इस दौरान रात की फ्लाइट का संचालन नहीं होगा। रनवे की मरम्मत के लिए 25 करोड रुपए का टेंडर जारी किया गया। इस कार्य के चलते कई फ्लैट का समय बदल गया है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने सभी रियल लाइंस को इसकी जानकारी सूचित कर दी है।

इंदौर से मुंबई और शाहजहां के लिए चलने वाली फ्लाइट्स 1 अप्रैल से समय बदल दिया जाएगा।इंडिगो की मुंबई फ्लाइट रात 10:30 बजे से रात 12:00 के बीच इंदौर आती है। लेकिन यह इंडिका की शाहजहां फ्लाइट इसी समय रवाना होगी।इन दोनों फ्लाइट्स का समय अब बदल दिया गया है।

Related Articles