Allu Arjun arrested : पुलिस की गिरफ्त मे आया पुष्पा,एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने पकड़ा जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 105 और 118(1) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद, पुलिस ने थिएटर के मालिक, उसके  प्रबंधक और बालकनी के प्रभारी लोगों को भी पकड़  लिया है।

Allu Arjun arrested : बॉलीवुड और टॉलीवुड के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हाल ही में एक विवादित मामले में गिरफ्तार किया गया है, जो उनके फेमस फिल्म पुष्पा 2 के स्क्रीनिंग के दौरान हुआ था। यह मामला संध्या थिएटर में हुई भगदड़ से जुड़ा है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका 8 साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के बाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के समय हुई थी भगदड़

4 दिसंबर 2024 को  पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान हैदराबाद के संध्या थिएटर में भारी भीड़ जमा हो गई थी। फिल्म के प्रमोशन के कारण लोग उत्साहित थे, लेकिन इस अत्यधिक भीड़ ने थिएटर में भगदड़ मचा दी। भगदड़ में एक 35 साल की महिला की जान चली गई, जबकि उसका 8 वर्षीय बेटा घायल हो गया। बच्चे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था अभी उसकी हालत ठीक बताई जा रही है।

यह भी पढिये :-
विश्व शौचालय दिवस 2024 : प्रदेश में स्वच्छता की मिसाल, 8 लाख+ नए शौचालय और 16 हजार+ सामुदायिक परिसरों का निर्माण

अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर

इस हादसे के बाद मृतक महिला के परिवार ने अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 105 और 118(1) के तहत केस दर्ज किया है। मामले की जांच के बाद, पुलिस ने थिएटर के मालिक, उसके  प्रबंधक और बालकनी के प्रभारी लोगों को भी पकड़  लिया है।

अल्लू अर्जुन ने किया था  सहायता का ऐलान

इस दर्दनाक घटना के बाद, अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने मृतक महिला के परिवार के लिए 25 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया था। इसके अलावा, उन्होंने घायल बच्चे का इलाज कराने का वादा भी किया था। हालांकि, इस ऐलान के बावजूद, मामले की जांच के चलते अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया है, जिससे यह मामला मीडिया में सुर्खियों में आ गया है।

यह भी पढिये :-
सैफ अली खान पर हमला: हाई-सिक्योरिटी में सेंध, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट ने शुरू की अपनी जांच

पुलिस ने अल्लू अर्जुन को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भी सख्त कदम उठाए हैं, और इस घटना की जांच जारी रखी है। यह घटना न केवल अल्लू अर्जुन के फैंस, बल्कि समूचे फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक चौंकाने वाली घटना बन गई है।

Related Articles