Agra News : बेटे सुन न सकें मां की चीखें,इसलिए पति ने रचा खौफनाक खेल,दो बेटों के सिर से उठ गया मां का साया
बताया जा रहा है की घर में कहासुनी होने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

- दोनो की शादी 20 साल पहले हुई थी
- पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर झगड़ा
- मां को गंभीर देख बेटे ने मचाया शोर
Agra News : आगरा के कालिंदी विहार में सोमवार को एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है की घर में कहासुनी होने पर पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। दूसरे कमरे में माैजूद बेटे माता-पिता के बीच रोजाना का झगड़ा समझकर इस बात पर उन्होने ध्यान नहीं दिया था ।बाद में उन्होंने मां को बेहोश पड़ा देखा तो अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हत्या के बाद पति थाने पहुंच गया। मायके पक्ष ने अवैध संबंध के विरोध पर हत्या का आरोप लगाया है।
दोनो की शादी 20 साल पहले हुई थी
हाथरस निवासी गुंजन की शादी 20 साल पहले कालिंदी विहार निवासी संदीप के साथ हुई थी। वह मूलरूप से खंदाैली के नंदलालपुर में निवास कर रहा ही है।संदीप की टेढ़ी बगिया पर काॅस्मेटिक की दुकान है। दो बेटे 18 साल का गगन और 12 साल का अभिनव हैं।
पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर झगड़ा
परिवार ने पुलिस को बयान दिया है कि संदीप पर कर्ज हो गया था। काम ठीक नहीं चलने के कारण कर्ज नहीं चुका पा रहा था इस पर मकान बेचना पड़ा। बाद में वह कॉलोनी में ही किराये पर रहने लगा। थाना ट्रांस यमुना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पति-पत्नी के बीच मामूली बात पर झगड़ा हुआ करता था। उनके झगड़े से बच्चे भी परेशान हो गए थे। रोज रोज दोनो लड़ाई करते थे।
कर लिया कमरे का दरवाजा बंद
सोमवार को संदीप काम पर नहीं गया था शाम तकरीबन चार बजे दोनों के बीच झगड़ा होना शुरू हो गया था।और मारपीट भी हुई। दूसरे कमरे में दोनों बेटे पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने रोजाना का झगड़ा समझकर दरवाजा बंद कर लिया। बाद में संदीप घर से निकला। थाना ट्रांस यमुना पर पहुंच गया और वारदात की जानकारी दी।
मां को गंभीर देख बेटे ने मचाया शोर
मां को बेड पर पड़ा देखकर बच्चों ने शोर मचाया। वहीं संदीप के कबूलनामे से पुलिस अधिकारी हैरान रह गए वह उसे घर लेकर आए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।और कारवाही शुरू की।
घर लौटा तो हो गया पत्नी से विवाद
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी काम से गया था। दोपहर में घर लाैटकर आया तो पत्नी से विवाद हो गया। गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया था।उसे नहीं पता था कि पत्नी की जान चली जा सकती है। मृतका की मां जयरानी ने आरोप लगाया कि संदीप के एक महिला से संबंध थे। इसका विरोध करने पर मारपीट करता था।इसी कारण गुंजन की हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:-Reel Viral : मेट्रो ट्रेन दो युवतियों में हुआ जम कर दंगल, वायरल वीडियो देख कई कॉमेंट्स कर रहे है लोग