Aaj Ka Rashifal 17 February 2025: आज चंद्रमा शुक्र और मंगल के साथ विशेष स्थिति से कई राशियों को मिलेगा लाभ,जानिए राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 February 2025: राशिफल के अनुसार, 17 फरवरी का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। पंचांग की गणना बताती है कि आज के दिन चंद्रमा का संचार कन्या उपरांत तुला राशि में चित्रा नक्षत्र से होगा ऐसे में आज चंद्रमा शुक्र और मंगल के साथ विशेष स्थिति से कई शुभ योग बनाएंगे।

आज कुछ राशियों की मुलाकात खास व्यक्ति से होगी। वहीं, कुछ राशियों के बिगड़े काम बन जाएंगे। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। आप अपने बिजनेस में कुछ बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। मित्रों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना रहेगी।  आप बेवजह यात्रा करने से बचें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपको अपने धन को लेकर कोई कदम सोच समझकर उठना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम ना करें।

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं।  आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर रहेगी।

कर्क राशि

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपको कुछ नए व्यक्तियों से मेलजोल बढ़ाने का मौका मिलेगा।  आपके मन में नए-नए तरीकों से धन कमाने के विचार आएंगे, जिन्हें आप अपने बिजनेस में तुरंत लगायें। आपको किसी कानूनी मामले में लापरवाही नहीं करनी है।

सिंह राशि

आज आपको अपने कामों में लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आपकी नौकरी में भी आपके कामों में कुछ गड़बड़ी हो सकती है। आपके कुछ गुप्त शत्रुओं आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे।  आपके किसी पुराने रोग के उभरने की संभावना है, इसलिए यदि कोई समस्या छोटी हो, तो उस किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।  आपको गृहस्थ जीवन में भी चल रही समस्याओं से आपको निजात मिलेगी। आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना रहे थे, तो उसके लिए भी आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे।

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की खरीदारी के लिए रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से आप परिवारिक मामलों को भी आसानी से दूर कर सकेंगे।  विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के लिए आप कोई ज्वेलरी आदि लेकर आ सकते हैं।  आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। आपको अपने बिजनेस को लेकर किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी।

धनु राशि

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।  आपका किसी नए वाहन की खरीदारी का सपना पूरा होगा। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें।

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा।  आपको गलत तरीके से धन कमाने से बचना होगा। किसी प्रॉपर्टी में आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। आप अपने कामों के प्रति सूझ बूझ दिखाएंगे।

कुंभ राशि

आज का दिन आपको अपने कामों को समझदारी दिखाते हुए करने के लिए रहेगा। आप किसी वाद-विवाद की स्थिति में भी संयम रखें। आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा।  आपको कोई जरूरी जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति के सामने उजागर नहीं करनी है। आपके परिवार में यदि कोई सदस्य आपसे नाराज चल रहा है, तो आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए थोड़ी टेंशन लेकर आने वाला है। आपको कोई शारीरिक समस्या होने से आपका मन परेशान रहेगा, लेकिन परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। आप  किसी दूसरे के मामले में ना बोलें। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है

Related Articles