Aaj Ka Mousam : मध्यप्रदेश में बदलने लगा मौसम,सूरज दिखाने लगा दिन में तेवर,रात में गिरता है पारा,जानिए मौसम का हाल

  • दिन रात के तापमान में हल्की गिरावट
  • प्रमुख शहरों का तापमान
  • प्रेरक तूफान किसे कहते हैं?
  • बुधवार को इन शहरों का गिरा तापमान

Aaj Ka Mousam : एमपी में मौसम लगातार बदल रहा है।मध्य प्रदेश के तापमान में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।जिससे हल्की ठंडी बढ़ सकती है। तापमान में गिरावट के साथ कुछ जगहों पर बादल भी छाए हैं।हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हुआ है। इसका असर भारत के कई राज्यों पर पढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में पश्चिमी विश्व के असर से एमपी के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। और हवा का रुख बदलने से कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

दिन रात के तापमान में हल्की गिरावट

प्रदेश में आज गुरुवार से ठंड का एक और दौर देखने को मिलेगा इस दौरान दिन रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी। इस दौरान भोपाल, इंदौर, ग्वालियर,उज्जैन और जबलपुर में तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार बीते दिनों प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जिससे लोगों को हाल ही गर्मी का एहसास होगा। मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री पार कर गया था। हालांकि आज से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

प्रमुख शहरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार प्रमुख शहरों के तापमान की बात करें तो भोपाल में 15.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 14.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 11.3 डिग्री सेल्सियस,उज्जैन में 11.5 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में पर 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।और वही छिंदवाड़ा, नर्मदा पुरम, बैतूल, खरगोन, धार और सागर में तापमान 15 से 16 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की माने तो अभी प्रदेश में कहीं भी तेज ठंड पढ़ने के आसान नहीं है।कुछ जगहों पर बादल छा सकते हैं इससे रीवा, सतना,जबलपुर, खजुराहो, उमरिया,राजगढ़,शाहजहांपुर, ग्वालियर,मलाजखंड,अनूपपुर,नीमच और टीकमगढ़ में मौसम बदल सकता है।

यूपी का मौसम हल्की ठंड बढ़ी

उत्तर प्रदेश में ठंड के मौसम की बात करें तो उधर कुछ दिनों से तेज हवा चलने से मौसम में ठंडी बड़ी है। लेकिन दिन के समय हो रहे थे दूध के कारण हवा का ज्यादा असर नहीं दिखाई दे रहा है। अगले दो दिनों तक प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है।

अभी कोहरे को लेकर मौसम विभाग की ओर से अलर्ट जारी नहीं किया गया है।इसके साथ ही 15 तारीख से चलने की प्रदेश में रात और सुबह के समय का ही का ही कोहरा देखने को मिल सकता है।

प्रेरक तूफान किसे कहते हैं

प्रेरक या प्रेरित तूफान उन साइक्लोन को कहा जाता है, जिनकी वजह से क्षेत्र विशेष में हवा का रुख तेजी से बदलता है और बारिश व तापमान में उतार-चढ़ाव की संभावना अचानक बढ़ जाती है।

बुधवार को इन शहरों का गिरा तापमान

मौसम विभगा के मुताबिक बुधवार को मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में 29 डिग्री सेल्सियस, भोपाल, नरसिंहपुर और इंदौर में 28डिग्री सेल्सियस, धार में 28.5डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 27.8डिग्री सेल्सियस, पचमढ़ी में 26.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है।वहीं न्यूनतम तापमान के मामले में पचमढ़ी सबसे ज्यादा असर हुआ है। यहां बुधवार रात 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Related Articles