Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में मौसम ने बदला अपना रुख,सर्द हवाओं के कारण तापमान में गिरावट,जानिए इन शहरों का न्यूनतम तापमान

  • दिन का तापमान 27 डिग्री से ज्यादा
  • इन शहरों में शीत लहर का अलर्ट
  • अचानक गिरा इन शहरों का तापमान

Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में लगातार मौसम करवट ले रहा है इंदौर भोपाल ग्वालियर सहित 25 जिलों में दिन का पर 4.6 डिग्री तक बढ़ गया है। सुबह और रात में शीत लहर चल रही है जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। दिन में कड़ी धूप छा रही है। मौसम विभाग के माने तो उत्तर भारत में बर्फबारी होने से मध्य प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा है।

रीवा में अधिकतम तापमान सबसे कम 25.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है। वही शहडोल के कल्याणपुर में रात का पर 4.5 डिग्री दर्ज किया गया है दो दिन से टेंपरेचर में गिरावट दर्ज हुई है।रविवार से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।और ठंडा से राहत मिल सकती है। राज्य के लगभग सभी क्षेत्र में ठंडी हवाएं चल रही हैं फरवरी महीने की शुरुआत जहां तेज धूप से हुई थी वहीं ठंड ने अपना रुख बदल दिया है। ग्वालियर के तापमान में 5 डिग्री गिरावट आई है।

दिन का तापमान 27 डिग्री से ज्यादा

दिन का पर जिले में कितना रहा है जिम भोपाल, बैतूल, धार, गुना सहित अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 27 डिग्री से ज्यादा रहा है। मंडल और उज्जैन में पर सबसे अधिक 30 डिग्री के पार कर चुका है। रीवा में सबसे कम 25.5 डिग्री अधिकतम पर दर्ज किया गया है।

वहीं जबलपुर में 26.5 डिग्री, नरसिंहपुर में 26 डिग्री, नौगांव में 25.3 डिग्री, सागर में 29 डिग्री, टीकमगढ़ में 27.8 डिग्री, भोपाल में 27.2 डिग्री, गुना में 29.4 डिग्री, नर्मदा पुरम में 28.4 डिग्री, इंदौर में 29.4 डिग्री, पचमढ़ी में 26.1 डिग्री,रतलाम में 28. 2 डिग्री और शिवपुरी में अधिकतम पर 27 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

इन शहरों में शीत लहर का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो  रविवार को प्रदेश के ज्यादातर जिलों में ठंडी हवाओं का लत जारी किया गया है। इसमें उमरिया, सिंगरौली, शहडोल, छतरपुर, शाजापुर और राजगढ़ जिले शामिल किए गए हैं।उत्तर भारत की पहाड़ी इलाकों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है वहां से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण राज्य के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

अचानक गिरा इन शहरों का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की रात को राज्य के ज्यादातर शहरों के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आया है। इसके साथ विभाग ने राज्य के पांच शहरों के बारे में बताया है।

जिनके तापमान में गिरावट दर्ज हुई है।इसमें शहडोल जिले का कल्याणपुर पहले स्थान पर है। जिसका तापमान 4.5 डिग्री है इसके अलावा 5.8 डिग्री गिरवर में ,नौगांव में 6.1 डिग्री,देवरा में 6.4 डिग्री और राजगढ़ में 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

आज से बढ़ सकता है तापमान

मौसम विभाग की माने तो उत्तर भारत में बर्फबारी होने से प्रदेश में ठंड का असर बढ़ रहा था। 4 दिन से दिन रात के टेंपरेचर में गिरावट देखने को मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 20 फरवरी के दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी ठंड का असर कम हो सकता है।

इन शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

  • भोपाल रीवा सागर और शहडोल संभाग के जिलों का न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया है।
  • शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही है।
  • भोपाल,इंदौर,ग्वालियर के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।
  • धार,रायसेन,राजगढ़,नीमच,मंदसौर,छतरपुर, उमरिया और शहडोल में शीत लहर का असर जारी है।
  • राजगढ़ में 5 डिग्री, छतरपुर में 1 डिग्री और सिंगरौली में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

Related Articles