Aaj ka Mausam : एमपी में मौसम में उतार चढ़ाव जारी,रात के तापमान में गिरावट,जानिए आने वाले दिनों में मौसम का हाल
- एमपी में अचानक बढ़ी ठंड?
- कहां कितना रहा दर्ज हुआ तापमान?
- तेज हवा चलने का सिलसिला
Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में तापमान के उतार-चढ़ाव जारी है राजधानी भोपाल में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। भोपाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया है इसके साथ ही जबलपुर, इंदौर ,ग्वालियर समेत 10 जिले ठंड से कांप रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो ठंड का यह दौर ज्यादा दिनों तक नहीं बना रहेगा बल्कि तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है।
जम्मू कश्मीर में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हुआ है।इसी कारण से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।बही रात में पारा शून्य हो गया है। अगले दो दिन मौसम ऐसे ही रहेगा।मौसम विभाग की माने तो फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो सकते है।जिसके कारण तापमान में गिरावट हो सकती है।
एमपी में अचानक बढ़ी ठंड?
उत्तरी हवाओं के फिर एमपी तक आने से एक बार फिर ठंड का दौर शुरू हो गया है। जम्मू कश्मीर में हो रही बर्फबारी और हिमाचल में बारिश की वजह से बर्फीली हमारे उत्तर से दक्षिण की ओर चल रही हैं।गुरुवार को मध्य प्रदेश के 10 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है।वहीं दिन का तापमान कम दर्ज किया गया है।
कहां कितना रहा दर्ज हुआ तापमान?
राजधानी भोपाल में गुरुवार को तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। तो वही जबलपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस,उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 12.4 डिग्री सेल्सियस, बालाघाट में 12.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 12.2 डिग्री सेल्सियस,
सिवनी में 13.02 डिग्री सेल्सियस,रायसेन में 9.4 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ में 7.6 डिग्री सेल्सियस, मंडल में 9.8 डिग्री सेल्सियस और उमरिया में 9.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 7.6 डिग्री दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को भी प्रदेश के ज्यादातर जिले में ठंड का दौर रहेगा लेकिन न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है वही आने वाले दिनों में तापमान छल मारेगा और फिर और बढ़ सकता है।
तेज हवा चलने का सिलसिला
उत्तर प्रदेश में दिन के समय तेज धूप निकलने के साथ ही तेज हवा चलने का सिलसिला जारी है।इस समय रात के समय ठंड बढ़ गई है। लेकिन प्रदेश में 15 फरवरी से तेज हवा चलने का क्रम थम जाएगा। लेकिन इसके साथ ही पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कोहरा छाने का सिलसिला शुरू है
19 फरवरी से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदल सकता है। आगामी बुधवार को पश्चिमी यूपी में बारिश होने की संभावना जताई गई है।20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने से तापमान में भी बदलाव हो रहा है।
भोपाल में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की माने तो राजधानी भोपाल में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान लगाया गया है।ऐसे में भोपाल का मौसम अगले 24 घंटों तक खुशनुमा बना रहेगा