Aaj ka Mausam : मौसम में उतार-चढ़ाव जारी, दिन रात के तापमान में गिरावट,जानिए इन जिलों का न्यूनतम तापमान

  • प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान
  • सबसे अधिक तापमान वाले शहर
  • उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति

Aaj ka Mausam : मध्य प्रदेश में तापमान लगातार बदल रहा है। उत्तर पूर्वी बजट सर्द हवाओं के प्रभाव से तापमान का भी बढ़ गया है। राजधानी भोपाल में शुक्रवार के दिन का अधिकतम तापमान स्थिर बना रहा। लेकिन रात के तापमान में हल्की गिरावट रिकॉर्ड की गई है। दिन-रात के तापमान में इसी प्रकार के उतार-चढ़ाव की संभावना का अनुमान लगाया जा रहा है।

दिन में एक बार फिर ठंडी हवाएं चलने लगी है। साथ ही रात के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की माने तो राजधानी दिल्ली में तापमान बढ़ाने की संभावना जताई है।जबकि मध्य प्रदेश में ठंड ने जाते-जाते वापसी कर ली है। उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है।बिहार में मौसम शुष्क बना रहा।

प्रदेश के कुछ शहरों का तापमान

प्रदेश के अधिकांश शहरों के अधिकतम तापमान को देखें तो खरगोन का तापमान सबसे अधिक 32.2 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही खंडवा में 32.1 डिग्री सेल्सियस,बड़वानी में 31.8 डिग्री सेल्सियस,

रतलाम में 30 डिग्री सेल्सियस और देवास में 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। हवा के रुख में परिवर्तन के के साथ ही एक बार फिर दिन-रात का पर गिरने लगा है। सर्दी से थोड़े समय के लिए राहत मिली थी। लेकिन सर्दी का एक और दौर फिर से शुरू हो गया है।

सबसे कम तापमान वाले शहर

शहडोल में 5.6 डिग्री सेल्सियस ,गिरवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस, सीहोर में 7.4 डिग्री सेल्सियस, उमरिया में 7.5 डिग्री सेल्सियस,देवरा में 7.7 डिग्री सेल्सियस, नरसिंहपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस, देवास में 14.3 डिग्री सेल्सियस,खरगोन में 13.8 डिग्री सेल्सियस,अमरकंटक में 13.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

सबसे अधिक तापमान वाले शहर

पचमढ़ी में 23.4 डिग्री सेल्सियस, खरगोन में 32.2 डिग्री सेल्सियस,रायसेन में 25.02 डिग्री सेल्सियस,अमरकंटक में 25.6 डिग्री सेल्सियस,छतरपुर में 25.8 डिग्री सेल्सियस,जबलपुर में 26.2 डिग्री सेल्सियस,बड़वानी में 31.8 डिग्री सेल्सियस,रतलाम में 30.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

उत्तर प्रदेश में मौसम की स्थिति

मौसम विभाग की माने तो 19 फरवरी से यूपी में एक बार फिर बादल छा सकते हैं। पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश दोनों में हवाएं 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। 18 फरवरी को 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तापमान हो सकता है।

15 फरवरी को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 19 फरवरी को पश्चिमी उत्तरी भारत में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।भारतीय मौसम विभाग ने देश भर के कई इलाकों में बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है। आने वाले हफ्ते में कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

कुछ राज्यों में भारी बारिश

आईएमडी की माने तो पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होती हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।15 से 20 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है इसके साथ ही असम, मेघालय, नगालैंड और मणिपुर में भी इसी तरह की चेतावनी दी गई है।

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण कई इलाकों का तापमान सुनने के नीचे चला गया है। सुबह और शाम के समय ठंडी अभी भी महसूस की जा रही है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांचवा हवाओं के चलने से ठंड में एक बार फिर बदलाव हुआ है। दूसरी और राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में तापमान बढ़ने से गर्मी का प्रकोप छा रहा है।

Related Articles