Aaj Ka Mausam : एमपी में मौसम के मिजाज बदले,सर्द हवाओं के साथ कोहरे का अलर्ट जारी, जानिए इन जिलों का न्यूनतम तापमान

  • इन जिलों में शीत लहर का अलर्ट
  • कल से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस
  • इन जिलों का न्यूनतम तापमान दर्ज

Aaj Ka Mausam : मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है। अलग-अलग स्थान पर सक्रिय मौसम प्रणालियों और हवाओं के असर से प्रदेश में फिर ठंडी वापस आ गई है। तापमान में भी गिरावट देखी गई है अगले दो दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी प्रकार बना  रहने की संभावना जताई जा रही है

मध्य प्रदेश के मौसम में पल पल परिवर्तन हो रहा है।प्रदेश का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पार कर गया था। वहीं उत्तर भारत में आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पिछले दो दिनों से तापमान में गिरावट देखी जा रही है। भोपाल, इंदौर समिति कई शहरों में हवा 34 से 36 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही है।

फरवरी में पहली बार दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है।भोपाल, इंदौर ,उज्जैन,ग्वालियर और जबलपुर में भी पर गिर गया है। मौसम विभाग की माने तो शनिवार को तापमान में दो-तीन डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है।

इन जिलों में शीत लहर का अलर्ट

7 से 8 जनवरी को बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी।रात और सुबह हल्की ठंड का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम हो जाएगा। शुक्रवार को निवाड़ी, नीमच,मंदसौर, शाजापुर, राजगढ़, शाहजहांपुर ,छतरपुर,धार, झाबुआ, मुरैना, ग्वालियर,अशोकनगर और आगरा में हल्की शीतलहल का अलर्ट जारी किया गया है।

कल से एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस

मौसम विभाग की माने तो 8 फरवरी से बेस्ट एंड डिस्टरबेंस एक्टिव होगा इस वजह से प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा मौसम विज्ञान की माने तो सिस्टम की वजह से दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है इसके पहले पश्चिमी उत्तर भारत में गुरुवार को 12.6 किलोमीटर ऊपर 221 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जेट स्ट्रीम हवाएं चल रही है

इस वजह से प्रदेश में और ठंड देखने को मिलेगी।एक विक्षोभ के सक्रिय होने से 12-13 और 14 फरवरी को बारिश की संभावना है. भोपाल, इंदौर, उज्जैन में तापमान गिरेगा और ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में बादल छाये रहेंगे।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ से उत्तरी पाकिस्तान औरों से लगे जम्मू कश्मीर पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना रहा है। इससे एक द्रोणीका का भी सक्रिय होगी।

उत्तर पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।उत्तरी हवाओं के कारण शुक्रवार,शनिवार को तापमान में गिरावट आई  नए पश्चिमी विक्षोभ की आशा से रविवार से हवाओं का रुख बदल जाएगा।

8 फरवरी से हिमालय क्षेत्र प्रवाहित

एक और पश्चिमी विक्षोभ योग असम के आसपास के क्षेत्र पर स्थित है। इसके चलते अरुणाचल में अलग-अलग जगह पर हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है इसके साथ ही आंधी और बिजली गिरने की संभावना भी है। पश्चिमी विक्षोभ के 8 फरवरी से हिमालय क्षेत्र प्रवाहित करने की संभावना जताई जाए

इसके कारण 8 से 12 तारीख के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बादल बरस सकते हैं।राजधानी दिल्ली की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 9.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

इन जिलों का न्यूनतम तापमान

बर्फीली हवाओं के चलते दिन के तापमान में गिरावट रिकॉर्ड की गई है गुरुवार को पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं रायसेन में 23.02 डिग्री सेल्सियस, धार में 23.7 डिग्री सेल्सियस, रीवा

और नौगांव में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस,सिवनी में 24.02 डिग्री सेल्सियस, सीधी में 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही सागर और उमरिया में 25. 1 डिग्री सेल्सियस, तक सतना में 25.3 डिग्री सेल्सियस दमोह में गुना में 25.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा है।

Related Articles