Aaj ka Mausam : मौसम में फिर हुआ बदलाव, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार, जानिए आने वाले दिनों का मौसम का हाल
- बारिश और बर्फबारी के आसार
- एमपी में मौसम का पूर्वानुमान
- उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज
- पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
Aaj ka Mausam : एमपी का मौसम पल पल बदल रहा है।मध्य प्रदेश में रविवार से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है और सोमवार से मौसम में अच्छा खासा बदलाव देखने को मिला है।दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम को सर्द हवाएं चलने से ठंड का एहसास हो रहा है।जबकि दिन में धूप निकलने से गर्माहट महसूस होती है।
रविवार को शहडोल, राजगढ़, शाजापुर और मंडला में सर्द हवाएं और शीतलहर चलने से ठंड का असर हुआ है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं की दिशा में हो रहे बदलाव से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
लेकिन इस सप्ताह कई जिलों में बादल भी छा सकते हैं और बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम विभाग की माने तो ठंड का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। लेकिन अगले 6 दिनों तक कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
बारिश और बर्फबारी के आसार
- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले 6 दिनों तक कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान लगाया गया है।
- पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कोहरा छाने की संभावना है।
- जबकि हिमाचल प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी होने की स्थिति है।
- दिल्ली-एनसीआर में 12 से 14 फरवरी के बीच तेज ठंडी हवाएं चलेंगी, जिनकी रफ्तार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
- पश्चिमी हिमालय में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 12 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।
- जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की आशंका जताई है।
एमपी में मौसम का पूर्वानुमान
एमपी में ठंडी हवाओं के कारण रविवार को प्रदेश के कुछ शहरों में तापमान में गिरावट हुई है। लेकिन बाकी शहरों में तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शहडोल और मंडला में शीतलहर का असर हो रहा है।
पचमढ़ी में रात का पारा सबसे ज्यादा 4.9 डिग्री चढ़ा रहा है।खंडवा में दिन का पारा 5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मंडला, सिवनी, रतलाम सहित 20 शहरों में तेज धूप खिली है। मंडला में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। नवगांव की रात सबसे सर्द रही।
उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज
उत्तर प्रदेश का झांसी रविवार को सबसे गर्म शहर रहा है।जहां तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि अयोध्या सबसे ठंडा शहर रहा, जहां रात का तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
बही दिल्ली, यूपी, एमपी और राजस्थान में दिन के समय धूप देखी गई है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बारिश और बर्फबारी की संभावना बताई गई है।
इन राज्यों में बारिश का अनुमान
- उत्तर-पूर्वी राज्यों में 11 से 13 फरवरी के बीच आंधी-तूफान और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।
- उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
- 10 से 14 फरवरी के बीच असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश हो सकती है।
- पश्चिम बंगाल और ओडिशा में 15 फरवरी तक सुबह-शाम कोहरा छाने की आशंका है।
ठंड से राहत,धूप हुई तेज
दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में जनवरी और फरवरी में भी गर्माहट का अहसास हुआ। पहले जनवरी में हाड़ कंपाने वाली ठंड और धुंध छाई रहती थी, लेकिन इस बार न तो कोहरा दिखा और न ही बारिश हुई।
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
मौसम विभाग की माने तो उत्तरी अफगानिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है, जो समुद्र तल से 3.1 से 5.8 किलोमीटर ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है।
इसके साथ ही दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और पूर्वोत्तर बांग्लादेश में भी एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। इन मौसमी स्थितियों के कारण पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना बताई गई है।अरुणाचल प्रदेश में 15 फरवरी तक हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।