Aaj Ka Mousam : दो दिन बाद मौसम में होगा बड़ा बदलाव, गर्मी दिखाएगी अपने तेवर,कुछ शहरों में सबसे अधिक तापमान दर्ज
मौसम विभाग के माने तो अगले 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
- न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ
- लू चलने के बाद अब मौसम सामान्य
- रात का मौसम शुष्क बने रहने के साथ ही तापमान स्थिर
Aaj Ka Mousam : मध्य प्रदेश में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है।भोपाल में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो पिछले तीन दिनों के बाद पहली बार 35 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ है।
न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ
शहर में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री रिकार्ड किया गया था जबकि शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज हुआ है।मौसम विभाग के माने तो अगले 48 घंटे तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। लेकिन दो दिन बाद मौसम सामान्य होने के साथ गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है।
लू चलने के बाद अब मौसम सामान्य
प्रदेश में नर्मदा पुरम सबसे गर्म रहा है।जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।टीकमगढ़ में भी पर 40.00 डिग्री तक पहुंच गया है ।शिवपुरी में गुरुवार को लू चलने के बाद अब मौसम सामान्य हो गया है। मौसम विभाग की माने तो 1 अप्रैल को राजगढ़, विदिशा,भोपाल,देवास, खरगोन,अलीराजपुर, खंडवा, नर्मदा पुरम, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सीहोर में बारिश होने की संभावना जताई गई है।
रात का मौसम शुष्क बने रहने के साथ ही तापमान स्थिर
कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। इंदौर उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर के साथ-साथ कई शहरों के दिन के तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।रात का मौसम शुष्क बने रहने के साथ ही तापमान स्थिर रहा है। छतरपुर के खजुराहो में पर 41 डिग्री के पार पहुंच गया है।
जो प्रदेश में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ है। दिन का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 41.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही दमोह जिले में 40.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। गुना और सतना में 40.02 डिग्री सेल्सियस, सागर में 40 डिग्री सेल्सियस और देवास में 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
मार्च में टूटे रिकॉर्ड
मार्च माह की रिकॉर्ड्स की बात करें तो सर्वाधिक अधिकतम तापमान साल 2021 में 41 डिग्री सेल्सियस 30 मार्च को रिकॉर्ड किया गया था।वही सबसे कम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस 9 मार्च 1979 को दर्ज किया गया था।इसके बाद से रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा ही रिकॉर्ड हुआ है।मार्च के महीने में कई बार बारिश भी देखने को मिलती है।सर्वाधिक 12 साल 2006 में 108.8 मिलीमीटर दर्ज की गई थी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान
कुछ देशों की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के असर से जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी और बारिश का सिलसिला जारी है।हरियाणा,मध्य प्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में आने वाले दिनों में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिलेगा।ग्वालियर, इंदौर, भोपाल सहित कई इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। राजस्थान में दवाओं की गति बढ़ने से तापमान में हल्की गिरावट हो सकती है। अगले सप्ताह फिर से गर्मी अपने चरम पर होगी।
ये भी पढ़े:-MP News : मध्य प्रदेश में फिर होने जा रहा है एक नया बदलाव, बनने जा रहा है नया जिला