रात को ठंडक का एहसास और दिन में तेज गर्मी का सितम जारी, पल पल बदल रहा मौसम,जानिए आपके शहर का तापमान

प्रदेश के 5 बड़े शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर ,उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

  • तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की वृद्धि
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव
  • चक्रवात बनेगा बारिश का कारण
  • रात की तापमान में हुई बढ़ोतरी

Aaj ka Mousam : मध्य प्रदेश में रात को ठंडक का एहसास और दिन में तेज गर्मी का सितम जारी है। मौसम में आज कोई खास परिवर्तन का अनुमान नहीं लगाया गया है आने वाले दिनों में दिन-रात का पर और बढ़ सकता है। फिलहाल दिन और रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश के 5 बड़े शहर भोपाल, इंदौर, ग्वालियर ,उज्जैन और जबलपुर में सामान्य के मुकाबले तापमान 2 से 4 डिग्री बढ़ाने का अनुमान लगाया जा रहा है।

तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की वृद्धि

मौसम विभाग की माने तो शुक्रवार को भी ऐसी ही स्थिति बनी रह सकती है। न्यूनतम तापमान की बात करें तो सभी संभावों के जिलों में गुरुवार को पर चढ़ता हुआ देखने को मिला है।भोपाल,इंदौर,जबलपुर,ग्वालियर और उज्जैन सहित कई जिलों के तापमान में 2 से 5 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस और रतलाम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

वेस्टर्न डिस्टरबेंस हुआ एक्टिव

सम विभाग की माने तो दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ पर राजस्थान के पास बन रहे चक्रवात के कारण प्रदेश के उत्तरी इलाकों में बारिश की संभावना है।

मार्च के पहले हफ्ते में मौसम में बदलाव की संभावना है। मौसम विज्ञान की माने तो मंदसौर रतलाम और नीमच जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है। पश्चिमी विक्षोभ पर राजस्थान के पास बने चक्रवात के कारण एमपी में बारिश की उम्मीद है।तापमान में भी अवतार चढ़ा जारी रहेगा।

Aaj ka Mousam
Aaj ka Mousam

चक्रवात बनेगा बारिश का कारण

मौसम विभाग की माने तो दक्षिण पूर्व हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि हो सकती है।राजस्थान के पास बन रहा चक्रवात बारिश का कारण बनेगा। जिसके कारण मार्च की शुरुआती महीने में ही बारिश हो सकती है।आज मौसम शुष्क रहेगा और कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

रात की तापमान में हुई बढ़ोतरी

प्रदेश की 5 दिन तक तेज ठंड पड़ी जिसके कारण पचमढ़ी के साथ कई शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। लेकिन बुधवार गुरुवार की रात में तापमान में फिर बढ़ोतरी हुई है।कई शहरों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया है।पचमढ़ी में 10.2 डिग्री सेल्सियस,

कल्याणपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 11.02 डिग्री सेल्सियस,उमरिया में 11.3 डिग्री सेल्सियस, अशोकनगर में 11.6 डिग्री सेल्सियस,मंडल में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम

पहाड़ी राज्यों के मौसम की बात करें तो जम्मू कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हिम्मत और बरसात का सिलसिला अभी जारी है।इससे जनजीवन प्रवाहित हुआ है।गुरुवार को इन तीनों राज्यों के ऊंचे पार्वती इलाकों में लगातार हिमपात हुआ है।

जबकि निचले इलाके में भारी बारिश हुई है। जिसके कारण तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जम्मू श्रीनगर के साथ-साथ कई रास्ते में बर्फबारी पत्थर गिरने और भारी फिसलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं।इससे कश्मीर का सड़क संपर्क टूट गया है।

यह भी पढ़ें:-मध्यप्रदेश में मार्च के पहले हफ्ते में बारिश की संभावना, फिर बढ़ेगा गर्मी का असर

Related Articles